जानें क्या है खसरा? और रखें अपने बच्चे को सुरक्षित !

जानें क्या है खसरा? और रखें अपने बच्चे को सुरक्षित !

बच्चे सुरक्षित

असल में यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करती है, लेकिन ऐसा भी न समझें की यह सिर्फ बच्चों में होगी क्योंकि यह वयस्कों में भी यह हो सकती है।

परिचय

नमस्कार दोस्तों ! आप इस लेख के माध्यम से जानेंगे की क्या है खसरा? ताकि अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकें | तो चलिये लेख को आगे बढ़ाते है और आपको एक विस्तृत जानकारी देते हैं | असल में यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करती है, लेकिन ऐसा भी न समझें की यह सिर्फ बच्चों, मक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करती है, लेकिन ऐसा भी न समझें की यह सिर्फ बच्चों में होगी क्योंकि यह वयस्कों में भी यह हो सकती है।

खसरा क्या है?

अगर बात की जाए की खसरा क्या है? तो बता दें यह एक एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो मनुष्यों में मेस्ल्स वायरस के कारण होता है। यह वायरस बहुत ही आसानी से फैलता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन जाता है | तो चलिये जानते हैं इसके क्या- क्या लक्षण हैं ताकि आपको भी जानने में मदद मिले की किसी को खसरा है या नहीं |

खसरा के लक्षण

तो चलिये आपको बताते हैं आखिर क्या है खसरा के लक्षण-

  • बुखार: खसरा की शुरुआत में तेज बुखार होता है।
  • खांसी:सूखी खांसी का होना
  • नाक से बहाव: नाक से पानी जैसा तरल पदार्थ निकलना।
  • आंखों में जलन और लालिमा: आंखें लाल हो जाती हैं और उनमें पानी आ सकता है।
  • दाने: चेहरे से शुरू होकर पूरे शरीर पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं।
यदि आपको ये सारे लक्षण दिखाई दे तो घबराएं नहीं आप डॉक्टर की मदद लें ताकि उचित इलाज हो पाए |

खसरा का दाना कैसा दिखता है ?

खसरा के लक्षण में आपको पता चला की इसमे बुखार,खांसी,नाक से बहाव,आँखों में जलन और लालिमा पड़ना तथा दाने जैसे चेहरे से शुरू होकर पूरे शरीर में हो जाता है, तो चलिये आपको इस दाने के बारे में और जानकारी देते हैं असल में यह दाना लाल रंग का होता है और चेहरे से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे शरीर पर फैल जाता है। पहले तो यह दाने छोटे-छोटे धब्बों के रूप में होते हैं लेकिन फिर एक-दूसरे के साथ मिलकर बड़े धब्बों का रूप धारण कर लेते हैं।

खसरा के कारण

जैसे की आपको पहले ही बताया गया की खसरा मेस्ल्स वायरस के कारण होता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से हवा में फैलता है। इसके अलावा, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी यह फैल सकता है।

खसरा का उपचार

खसरा का उपचार निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है लेकिन यह लेख बस जानकारी देने के माध्यम से लिखा गया है इसलिए आप नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लें | तो चलिये जानते हैं इसके उपचार :

  • आराम: संक्रमित व्यक्ति को पूरा आराम करना चाहिए।
  • हाइड्रेशन: अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  • बुखार कम करने के उपाय: डॉक्टर की सलाह पर पेरासिटामोल या अन्य बुखार कम करने वाली दवाओं का सेवन करें |
  • विटामिन ए सप्लीमेंट्स: खसरा के संक्रमण में विटामिन ए के सप्लीमेंट्स मददगार हो सकते हैं। पर यह भी आप डॉक्टर की सलाह पर ही लें |

खसरा का टीका

यदि आप सोच रहे हैं की ऐसा क्या करें की खसरा हो ही न तो आपके जानकारी के लिए बता दूँ खसरा से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। एमएमआर (Measles, Mumps, Rubella) वैक्सीन बच्चों को दी जाती है, जो खसरा, मम्प्स और रुबेला से सुरक्षा प्रदान करती है।

भारत में खसरा का प्रभाव

भारत में खसरा एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। लोगों में जागरूकता न होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों और अविकसित क्षेत्रों में खसरा होना आम बात है। और कहीं न कहीं यह एक वजह है जिससे की बच्चों की मृत्यु दर में वृद्धि हो होती है, विशेषकर उन बच्चों में अधिक होता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।

खसरा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का विचार

आपको जानने का जरूरत है की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) खसरा को एक गंभीर बीमारी मानता है और इसके निजात के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। WHO के अनुसार, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान खसरा के मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः आप भी अपने आस- पास के लोगों को जरूर जागरूक करने का प्रयास करें |

खसरा से कैसे बचें?

खसरा से निम्न उपायों द्वारा आप, अपने आप को और अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकतें हैं :

  • टीकाकरण: सबसे पहले तो आप अपने बच्चों को समय पर खसरा का टीका जरूर लगवाएं।
  • स्वच्छता बनाए रखें:आप व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें और जितना हो सके संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
  • जनजागरूकता: खसरा के लक्षण और टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएं ताकि आपके आस-पास के लोग इससे संक्रमित न हो और आप भी सुरक्षित रह पायें |
  • स्वास्थ्य सेवा का उपयोग: किसी भी खसरा के लक्षणों का पता चलते ही तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।

निष्कर्ष

हमने इस लेख के माध्यम से आपको खसरा के बारे में एक विस्तृत जानकारी दिया है जैसे खसरा क्या है? खसरा के लक्षण क्या है ? इससे कैसे बचा जा सकता है, आपको इससे निजात पाने के लिए क्या करने चाहिए? तथा बहुत कुछ | आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा |

खोज शब्द: खसरा, संक्रामक, स्वस्थ, संक्रमित व्यक्ति, स्वास्थ्य सेवा, बाल चिकित्सा संक्रामक, रोग