चिकनपॉक्स: जानें यह सारी बातें अन्यथा आप भी हो सकते हैं बीमार !

चिकनपॉक्स: जानें यह सारी बातें अन्यथा आप भी हो सकते हैं बीमार !

चिकनपॉक्स

चिकनपॉक्स होने का मुख्य कारण वरिसेला-ज़ोस्टर नामक वायरस है, जो हर्पीस वायरस परिवार का एक सदस्य है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सीधे संपर्क में आने से फैलता है।

चिकनपॉक्स क्या है?

चिकनपॉक्स एक तरह का संक्रामक रोग है जो वरिसेला-ज़ोस्टर नामक वायरस के कारण होता है। यह रोग मुख्य रूप से बच्चों में देखा जाता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है की वयस्क इसका शिकार नहीं होते, वयस्क भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

चिकनपॉक्स के लक्षण क्या हैं ?

चिकनपॉक्स के लक्षण की बात की जाए तो लक्षणों में बुखार, शरीर पर लाल धब्बे, खुजली और थकान शामिल हैं। ये लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 10-21 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं।

चिकनपॉक्स होने का कारण क्या है ?

चिकनपॉक्स होने का मुख्य कारण वरिसेला-ज़ोस्टर नामक वायरस है, जो हर्पीस वायरस परिवार का एक सदस्य है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सीधे संपर्क में आने से फैलता है।

चिकनपॉक्स के लक्षण और पहचान

जब किसी को चिकनपॉक्स होता है तो शुरुवात में हल्का बुखार, सिरदर्द और भूख नहीं लगती है। पर बाद में शरीर पर लाल धब्बे उभरने लगते हैं जो खुजलीदार होते हैं और द्रव से भरे होते हैं।

चिकनपॉक्स का निदान कैसे करें?

चिकित्सकीय परीक्षण: डॉक्टर आमतौर पर देख कर ही समझ जाते हैं और लक्षणों के आधार पर चिकनपॉक्स का निदान करते हैं। पर जब काभी डॉक्टर को ही समझ नहीं आता है या कुछ और भी शामिल होता है तो खून की जांच भी की जाती है।

चिकनपॉक्स का उपचार

  • घरेलू उपचार: यदि आप चिकनपॉक्स का घरेलू उपचार देख रहे हैं तो खुजली कम करने के लिए आप ओटमील बाथ और ठंडे पानी से स्नान कर सकते हैं। यह तरकीब आपके लिए लाभकारी होगा |
  • चिकित्सकीय उपचारअगर आप चिकित्सकीय उपचार देख रहे हैं तो आप डॉक्टर से संपर्क साध सकते हैं जो आपको एंटीहिस्टामिन और एंटीवायरल दवाएं लिख कर देंगे और काभी काभी हो सकता है की खून जांच पहले लिख दें |

चिकनपॉक्स से बचाव के उपाय

  • टीकाकरण: चिकनपॉक्स के बचाओ के उपाय में टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। क्योंकि वरिसेला टीका लेने से इस रोग से बचाव होता है।
  • सावधानियां और बचाव: इसके इससे बचाओ हेतु आपको संक्रमित व्यक्ति से दूर रहना चाहिए और स्वच्छता का पालन करना चाहिए जो अति आवश्यक है।

चिकनपॉक्स के दौरान खान-पान

क्या खाना चाहिए?
अक्सर लोगों के मन में यह रहता है की कोई भी बीमारी हो तो खानपान क्या होना चाहिए आदि उसी तरह इस बीमारी में भी आपके मन में होगा की खानपान क्या होना चाहिए | आपको बता दें की इस दौरान आपको पौष्टिक आहार, जैसे फल, सब्जियां और तरल पदार्थ लेना चाहिए।

क्या नहीं खाना चाहिए?
चलिये खाने का तो हो गया की आपको ये-ये खाना है पर आपके मन में आएगा की क्या ऐसा भोजन है जो नहीं खाना चाहिए तो आपको बता दें आप मसालेदार और तैलीय भोजन को एकदम परहेज करें।

चिकनपॉक्स के बाद की देखभाल

त्वचा की देखभाल: यदि आपको चिकनपॉक्स हो जाता है तो जो धब्बे आपके त्वचा पे होती है उसको सबसे पहले तो खरोंचना नहीं चाहिए और त्वचा को मॉइस्चराइज़ रखने का प्रयास करें।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना: अक्सर लोग बीमारी में स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम करना भूल जाते हैं या ऐसा होता है की उनका मन नहीं करता ये सब करने का जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है इसलिए आपको नियमित आहार और व्यायाम करना चाहिए ताकि आपका प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रह सके।

चिकनपॉक्स के गलत धारणाएं और सच्चाई


लोग मानते हैं कि चिकनपॉक्स केवल एक बार ही होता है, लेकिन यह दोबारा भी हो सकता है।

वैज्ञानिक सत्य: वरिसेला-ज़ोस्टर वायरस के कारण चिकनपॉक्स हो सकता है, लेकिन इससे हर्पीस ज़ोस्टर भी हो सकता है।

चिकनपॉक्स और गर्भवती महिलाएं

गर्भावस्था में जोखिम:
गर्भवती महिलाओं में चिकनपॉक्स गंभीर हो सकता है जो गर्भस्थ शिशु के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए इससे बचाव के लिए विशेष सावधानियाँ बरतनी चाहिए |.

विशेष सावधानियां: गर्भवती महिलाओं को चिकनपॉक्स से बचने के लिए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए और टीकाकरण कराना चाहिए। ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई नुकसान न हो |

चिकनपॉक्स के दौरान मानसिक स्वास्थ्य

मानसिक स्वास्थ्य का महत्व:
चिकनपॉक्स के दौरान मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक ऐसा बीमारी है जो लंबे समय तक चलता है और लंबे समय तक बीमार रहने से मानसिक तनाव हो सकता है।

तनाव कम करने के उपाय: यदि आपको मानसिक तनाव होता है तो आप योग, ध्यान और सकारात्मक सोच के जरिए अपने तनाव कम कर सकते हैं।

चिकनपॉक्स के बाद निशान का उपचार

निशान कैसे कम करें?
हो सके तो आप एक बार त्वचा विशेषज्ञ से एक बार संपर्क कर सकते हैं अथवा एलोवेरा जेल और विटामिन ई का तेल लगाने से त्वचा पे हुए निशान कम हो सकते हैं।

त्वचा को पुनः स्वस्थ बनाने के उपाय: त्वचा को पुनः स्वस्थ बनाने के लिए आपको स्वस्थ आहार और पर्याप्त जल सेवन करना होता है जिससे आपका त्वचा पुनः स्वस्थ बन जाता है।

निष्कर्ष

चिकनपॉक्स, इसके लक्षण, कारण और उपचार विकल्पों को समझना प्रभावी रोकथाम और प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। टीकाकरण और अच्छी स्वच्छता प्रथाएँ रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जबकि उचित देखभाल और चिकित्सा उपचार लक्षणों को कम कर सकते हैं और जटिलताओं को रोक सकते हैं। चिकनपॉक्स से उबरने के लिए स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना और मानसिक स्वास्थ्य का प्रबंधन करना भी महत्वपूर्ण पहलू हैं।

खोज शब्द: चिकनपॉक्स, प्रतिरक्षा प्रणाली, स्वस्थ, संक्रमण, स्वास्थ्य सेवा, वैरीसेला, बलगम, लार, लाल दाने